वीगन मकर संक्रांति कैसे मनाएं?


अपना देश भारत मकर संक्रांति जैसे सीजनल फेस्टिवल के कारण पूरी दुनिया में जाना जाता है! यह एक सुंदर उत्सव है जो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है। यहां मैं आपको कुछ वीगन आइडिया दे रहा हूं ताकि आप बेहतर तरीकों से इसका आनंद उठा सकें। मेरे इस लेख का उद्देश्य है कि हम सब नैतिक विकल्पों के साथ अपने सदियों पुरानी परंपरा को कैसे एक बेहतर ढंग से संतुलित कर सकते हैं।



मकर संक्रांति क्या है?


हिंदू कैलेंडर मानता है कि पौष माह में पड़ने वाली मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति कहलाता है। संक्रांति के समय से आठ घंटा पूर्व और आठ घंटा पश्चात तक पुण्यकाल होता है।


मकर संक्रांति और वीगनिज्म -


वीगन होने और मकर संक्रांति मनाने का मतलब रीति-रिवाजों से समझौता करना नहीं है। इसके बजाय यह उनकी समीक्षा करने के बारे में है। पर्यावरण-अनुकूल आदतों और पौधों पर आधारित आहार को अपनाकर, हमलोग अपने त्योहार और अपने नैतिक विकल्पों का सम्मान करते हैं जो हमें और खुशहाल और दीर्घायु बनाता है।


मकर संक्रांति के लिए वीगन रेसिपी क्या है?


पारंपरिक रेसिपी को वीगन रेसिपी में बदलना जितना आप सोचते हैं उससे कहीं ज्यादा आसान है। चाहे गुड़ से बने तिल के लड्डू हों या कुछ और संभावनाएं अनंत हैं। अपने मकर संक्रांति रेसिपी में मौसमी फल, मेवे और अनाज को शामिल करने का प्रयास करें। चिक्की (पीनट ब्रिटल) से लेकर डेयरी-मुक्त खीर तक से अपने इस फेस्टिवल को और भी आनंदमय बनाए। संक्रांति का मेनू ज्यादातर पहले से ही वीगन है। पोहा और तिलकुट के लड्डू, तिल और गुड़ की मिठाइयाँ प्राकृतिक रूप से वीगन हैं!  


दान, धर्म और क्रूरतामुक्त जीवन शैली:


अपने कम्युनिटी में बदलाव लाने के लिए अपना समय और संसाधन प्रदान करते हुए, जरूरतमंद लोगों की मदद करें। इसके लिए आसान और सुरक्षित विकल्पों के लिए आप हमारे फाउंडेशन से जुड़ सकते हैं। रिवाज के अनुसार बड़ी संख्या में पतंग उड़ाने से परहेज करें या ऐसे तरीके से करें जिससे उड़ने वाले किसी भी पक्षी या जीव को नुकसान न हो, एक नहीं बल्कि दस बार सोचें कि, निरीह पक्षी हमारी खुशियों के लिए अपनी जान देकर कीमत क्यों चुकाएं? आइए इस मकर संक्रांति में एक क्रूरतामुक्त लाइफस्टाइल अपनाएं।


यह लेख @veganmumbai के संस्थापक प्रो. सुदेश कुमार द्वारा लिखा गया है। 

नमस्ते 🙏 कृपया, अपना मैसेज और फ़ोन नंबर लिखें।

Name

Email *

Message *